मुंगेली। केंद्र सरकार द्वारा लागु किये गए नए क़ानून के विरोध में 1 जनवरी को ड्राइवर ने देशव्यापी बंद का आव्हान किया था। जिसका असर जिले में भी देखने को मिला। सुबह से ही बसों सहित टेक्सी परमिट गाड़ियों के पहिये थम गए। जिससे आने जाने वाले यात्रियों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हड़ताल का असर पेट्रोल पंप में भी देखने को मिला। नगर में संचालित ज्यातर पेट्रोल पंप में पेट्रोल खत्म हो गया। वही जिन में पेट्रोल का स्टॉक बचा था वहा काफ़ी गहमागहमी देखने को मिली। दूसरी तरफ ड्राइवर संघ ने नगर के पड़ाव चौक से रैली निकाल जिला मुख्यालय पहुंच कलेक्टर को ज्ञापन सौपा.साथ ही ज़ब तक मांगो को पुरा नहीं किया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी ज्ञापन सौपने वालों में हाइवा यूनियन बस यूनियन टेक्सी यूनियन के ड्राइवर मौजूद रहे।
Trending
- बलरामपुर में तातापानी महोत्सव का भव्य शुभारंभ, CM विष्णुदेव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात
- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, रायपुर में फ्री कोचिंग, साथ में मिलेगी छात्रवृत्ति!
- शासकीय डेंटल कॉलेज के छात्र उतर आए हैंसड़क पर…
- सराफा बाजार में बुर्का-नकाब पर रोक को लेकर सियासी और सामाजिक बवाल, धार्मिक आज़ादी बनाम सुरक्षा पर बहस
- मध्यप्रदेश AI सक्षम सरकार की ओर बढ़ा, भोपाल में दो दिवसीय AI सेमिनार, CM डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च की AI नीति 2026
- हरिद्वार में मकर संक्रांति स्नान पर्व पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़
- जौनपुर में चाइनीज मांझे का कहर, डॉक्टर की दर्दनाक मौत, प्रशासन के अभियान पर उठे सवाल
- बैरसिया में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग वाहन की भिड़ंत, 5 की मौत, दर्जनभर घायल

