रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘विष्णु की पाती’ नाम से जनता के लिए संदेश जारी किया है. प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताते हुए, सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर मैं अपने मंत्रिमंडल के सभी साथियों को बधाई देता हूँ. संगठन के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देता. जनता का आभार जताता हूँ, जिन्होंने ऐतिहासिक जनादेश देकर हमें छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का अवसर दिया है. इस एक साल को हमने विश्वास का साल दिया है कांग्रेस की सरकार में अविश्वास का माहौल था. लोकतंत्र पर खतरा मंडरा गया था. लेकिन हमारी सरकार में लोकतंत्र को कायम करने, संविधान की रक्षा करने का काम किया है. मोदी की गांरटी में जो हमने वादें किये थे, उसे हमने एक साल में पूरा करने का सौभाग्य प्राप्त किया है. एक साल में सुशासन की सरकार जनता के सामने हमने पेश किया है.भ्रष्टाचार पर लगाम, गुनहगारों पर कार्रवाई, किसानों के साथ न्याय, धान का कटोरा भरा हुआ है, महतारियों का वंदन, गरीबों को पीएम आवास, पीएससी के युवाओं के साथ न्याय यह सब हमारी सरकार के एक साल में हुआ है. इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के अलावा उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा सहित मंत्रिमंडल के तमाम सदस्य मौजूद हैं.
Trending
- धमतरी में IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त…
- छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का आगाज: सीएम साय ने की स्व-गणना, डिजिटल प्रक्रिया से जुड़ने की अपील
- अनिल अंबानी को बड़ा झटका: ED ने दो करीबी सहयोगियों को किया गिरफ्तार, 40,000 करोड़ के घोटाले की जांच तेज…
- IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद में कप्तानी बदलाव तय, पैट कमिंस की वापसी से बड़ा असर…
- नक्सली कमांडर रूपी की मौत के बाद अंतिम संस्कार पर विवाद, ‘हिडमा सांग’ से बढ़ी चिंता
- मुख्यमंत्री साय आज रायपुर में कई अहम कार्यक्रमों में होंगे शामिल….
- उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…
- रायपुर : नारी शक्ति वंदन अधिनियम 21वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय, प्रधानमंत्री के दृढ़इच्छाशक्ति और साहसिक निर्णय से पूरा होगा महिलाओं का सपना : मुख्यमंत्री श्री साय..

