हेल्थ l सब्जियां हमारी डाइट का सबसे जरूरी हिस्सा है और इसलिए हेल्दी रहने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना। बंद गोभी जिसे पत्ता गोभी भी कहा जाता है, एक हरी सब्जी है और इसका सेवन करना बेहद हेल्दी विकल्प है। लेकिन हेल्थ के संदर्भ में देखा जाए तो कुछ लोगों के लिए पत्ता गोभी का सेवन करना कुछ लोगों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है और उन लोगों के बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं। इसलिए यह जानना जरूरी है कि किन लोगों को पत्तागोभी का सेवन नहीं करना चाहिए।
थायराइड से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए सही डाइट का होना जरूरी है, लेकिन कुछ फूड से परहेज करना भी जरूरी है। खासतौर पर अंडर एक्टिव थायराइड यानी हाइपोथायरायडिज्म के मरीजों के लिए पत्ता गोभी का सेवन करना सही नहीं माना जाता है। ऐसा करना स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।
गैस की समस्या है यानी जो लोग ब्लोटिंग से परेशान हैं उनके लिए भी पत्ता गोभी का सेवन करना नुकसान पहुंचा सकता है। अन्य हरी सब्जियों की तरह पत्ता गोभी भी फाइबर से भरपूर है, जो ब्लोटिंग यानी गैस की समस्या का कारण बन सकती है।
हाई यूरिक एसिड के मरीजों के लिए पत्ता गोभी का सेवन करना काफी परेशानी पैदा कर सकता है। पत्ता गोभी में ज्यादा मात्रा में प्यूरीन पाया जाता है, जो शरीर में जाकर यूरिक एसिड जैसी समस्याएं बढ़ा देता है। इसलिए जिन लोगों को हाई यूरिक एसिड की समस्या रहती है, उन्हें पत्ता गोभी का सेवन नहीं करना चाहिए।
दस्त के मरीजों के लिए पत्ता गोभी का सेवन करना भी सही विकल्प नहीं माना जाता है और खासतौर पर अगर आप ज्यादा मात्रा में पत्ता गोभी का सेवन करते हैं।