सूरजपुर l संयुक्त जिला कार्यालय सूरजपुर से जिला पंचायत सीईओ कमलेश नंदिनी साहू एवं अपर कलेक्टर नयनतारा सिंह तोमर ने शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों से की गई अपील ,दुर्घटनाओं से बचने के लिए बाइक सवारों ने हेलमेट पहनने का दिया संदेश.
सूरजपुर मतदाता जागरूकताव सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत बाइक रैली को संयुक्त जिला कार्यालय सूरजपुर से जिला पंचायत सीईओ कमलेश नंदिनी साहू एवं अपर कलेक्टर नयनतारा सिंह तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में लोगों ने हेलमेट पहनकर सड़क सुरक्षा को लेकर भी लोगों को जागरूक किया। इस दौरान पुलिस, यातायात,शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। जिला पंचायत सीईओ साहू ने कहा कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि मतदान करना प्रत्येक मतदाता का अधिकार है। इसके माध्यम से ही वह अपनी आवाज शासन तक पहुंचा सकता है इसलिए सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। जागरुकता बैनर लेकर सयुक्त जिला कार्यालय से शुरू हुई जागरूकता रैली का समापन अग्रसेन स्टेडियम ग्राउंड सूरजपुर में किया गया।
Trending
- रायपुर : “सहकार से समृद्धि” के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होंगे नवगठित पैक्स : मुख्यमंत्री श्री साय…
- तेजी से बढ़ रहे High Blood Pressure के मामले, युवा भी हो रहे शिकार…
- Crude Oil Price Today: कच्चा तेल सस्ता, शांति वार्ता की उम्मीद से बाजार को राहत…
- KKR की हार से रहाणे को डबल झटका, 19 साल में पहली बार लगा ‘कलंक’…
- IPL 2026: संजू सैमसन ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, CSK को दिलाई शानदार जीत…
- छत्तीसगढ़ में बड़ा बदलाव: UCC की तैयारी, महिलाओं और सैनिकों को बड़ी राहत..
- ATM तोड़कर अमीर बनने का सपना टूटा, कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार
- धरसींवा में नहर किनारे टार रोड का होगा जीर्णोद्धार, 2.45 करोड़ रुपए मंजूर…

