कहा कि प्रदेश के धान उत्पादक किसानों को धान उपार्जन पर प्रति हेक्टेयर 4000 रुपए की प्रोत्साहन राशि इसी माह प्रदान की जाएगी
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए यह ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
किसानों को पहले भी कई सौगातें दी गई हैं। मध्यप्रदेश में गेहूं उपार्जन पर 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान का निर्णय लिया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि धान उत्पादक पात्र किसानों को धान उपार्जन किए जाने पर प्रति हेक्टेयर 4 हजार रूपये की अतिरिक्त राशि प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

राज्य सरकार संकल्प पत्र के अनुसार जन कल्याण के महत्वपूर्ण निर्णय निरंतर ले रही है।
केन बेतवा नदी जोड़ो परियोजना भी किसानों के लिए कृषि उत्पादन बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी।
प्रदेश की समृद्धि में ऐसी परियोजनाएं महत्वपूर्ण होंगी।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रदेश के किसानों को धान उपार्जन पर प्रोत्साहन राशि के लिए बधाई भी दी।