भोपाल l आज मंत्रालय में ‘Global Investors Summit-2025’ में प्राप्त इन्वेस्टमेंट प्रपोजल के संबंध में बैठक कर सीएम डॉ मोहन यादव ने अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की
सीएम ने लिखा….

संयुक्त प्रयासों से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ यह समिट मध्यप्रदेश के विकास को नई गति और ऊर्जा देगा। प्रदेश में आने वाले निवेश के सही नियोजन, उसके क्रियान्वयन में हमारी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। नि:संदेह, विकास से ही जनकल्याण का ध्येय पूर्ण होगा।

