धमतरी l धमतरी जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है… एक बार फिर धमतरी जिले से लगे ग्राम बालोदगहन में ट्रक, हाइवा और मोटरसाइकिल में जोरदार भिड़ंत हो गई… इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं… सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया गया….

बताया जा रहा है कि ग्राम बालोदगहन के पास आज ट्रक, हाइवा और मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई…सूचना मिलने पर पुरुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची….और घायलों को एम्बुलेंस से तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया… जंहा पर इलाज जारी है…फिलहाल पुलिस घटना को लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

