रूड़की l रूड़की के नगर निगम में आज पहली बोर्ड बैठक में विधायक प्रदीप बत्रा ने मीडिया के साथ बदसलूकी व धक्कामुक्की की तथा मीडिया को कवरेज करने नही दिया गया जिसको लेकर मीडिया कर्मियों में रोष व्याप्त है। रूडकी मीडिया ने मंगलवार के दिन होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार करने की भी घोषणा की है।

मीडिया के साथ हुए दुर्व्यवहार पर कांग्रेस के कलियर विधायक फुरकान ने कहा कि ये बडा दुर्भाग्यपूर्ण है कि नगर निगम की बोर्ड बैठक में पत्रकारो को बैठने नही दिया गया। जब मीडिया के लोग बोर्ड बैठक में नहीं बैठेंगे तो लोगो को प्रस्ताव की जानकारी कैसे मिलेगी।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि बोर्ड की बैठक को लाइव चलाया जाना चाहिए था ताकि जनता को विकास कार्यों की जानकारी हो सके। उन्होंने कहा कि भाजपा की मेयर प्रत्याशी बोर्ड चलाने में सक्षम नहीं है। पार्षद नितिन त्यागी व सचिन चौधरी ने बोर्ड बैठक में पार्षदों को न बोलने का आरोप लगाया और कहा कि विधायक प्रदीप बत्रा ने बोर्ड बैठक में मनमानी की है।
