कोतवाली थाना क्षेत्र में गणेश घाट के रविवार-सोमवार की दरमियानी रात चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है, पुलिस के अनुसार, मृतक जय कुमार सोनी विवेकानंद वार्ड रविवार रात गणेश घाट के पास था। तभी बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। एक के बाद एक चाकुओं से कई बार किए गए जय को गर्दन, सिर, पैर में चाकू के घाव लगे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था में पड़े जय को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, सोमवार को पुलिस और एफएसएल टीम ने वारदात स्थल की जांच की, जहां पर खून बिखरा हुआ मिला, वही पुलिस की जानकारी में मृतक की हत्या के मामले में तीन आरोपियों के नाम सामने आ रहे हैं।वही एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है,मृतक और आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के वारदातों में शामिल रहते थे, हिरासत में लिया गये आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

प्राथमिक जांच में पैसों के लेन-देन के विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। इसके साथ ही जय सोनी (मृतक) भी आपराधिक प्रवृत्ति का था हत्या का कारण लेन-देन की बात सामने आ रही है, उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में मारपीट, कटरबाजी, चोरी जैसे करीब 15 मामले दर्ज हैं।

कुछ दिन पहले ही मृतक मोतीनगर थाना क्षेत्र के प्रकरण में जमानत पर छूटकर बाहर निकाला था,एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या की गई है। मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। हत्या के कारणों की जांच में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।।।।
