कोंडागांव l कोंडागांव उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुनाव, जसकेतु उसेंडी बने दूसरी बार उपाध्यक्ष, लगातार जीत दर्ज की, पाँच बार जीता पार्षद पद, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां।

कोंडागांव शपथ ग्रहण के पश्चात उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध जसकेतु उसेंडी को चुना गया । लगातार पांचवी बार पार्षद पद पर जीत हासिल करने वाले जसकेतु उसेंडी को दूसरी बार उपाध्यक्ष चुना गया है।

पीठासीन अधिकारी ने उपाध्यक्ष एवँ दो अपीलीय सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किया, इस दौरान नगरपालिका अधिकारी दिनेश डे मौजूद रहे। उपाध्यक्ष बनने के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशिया मनाई।
