उत्तर प्रदेश l अब डबल इंजन सरकार में होगा बुंदेलखंड का चहुमुखी विकास।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज झांसी दौरा था।।जहां पर उन्होंने सबसे पहले स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल जो 200 बेड का सर्व सुविधाओं से लैस है। उसका लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने आधुनिक स्मार्ट म्यूजियम का अवलोकन किया। इसके बाद वह सीधा झांसी के क्राफ्ट मेला मैदान पहुंचें।जहां उन्होंने युवा उद्यमियों द्वारा लगाई गई स्टॉल का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने युवा उद्यमियों को ऋण वितरण प्रमाण पत्र बाटे।

वही इस दौरान उपस्थित जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आप सब के सहयोग से महाकुंभ का सफल आयोजन किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह वही बुंदेलखंड है। जो पिछली सरकार में बहुत पिछड़ा हुआ था। ओर आज इसी बुंदेलखंड में विकास की इबारत लिखी जा रही है। ओर अब बुंदेलखंड विकास की ओर अग्रसर हैं।। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो युवा नौकरी की तलाश में भटक रहा था। उस युवा को अपना व्यापार उद्योग लगाने के लिए मुख्य मंत्री msme योजना के तहत खुद का रोजगार करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने गुंडों माफियाओं को संरक्षण देने ओर दंगा कराने का काम किया है। ओर भाजपा सरकार ने अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया है।। मुख्य मंत्री के संबोधन के बाद उपस्थित जन समुदाय ने जय श्री राम के नारे लगाकर उनका अभिवादन किया। इसके बाद वह झांसी के सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए। जहां पर वह भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह आयुक्त सभागार में मंडलीय अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। जिसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
