मध्य प्रदेश l शाजापुर में चैत्र नवरात्रि पर्व की रविवार को भव्य शुरुआत हुई। मां राजराजेश्वरी मंदिर में फूलों से आकर्षक सज्जा की गई। माता का विशेष श्रृंगार किया गया। सुबह मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से घट स्थापना की गई।

शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त माता की आरती में शामिल हुए। जनप्रतिनिधि, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी आरती में उपस्थित रहे। दिनभर मंदिर में भक्तों का आना-जाना जारी रहा।

पंडित आशीष नागर के अनुसार, इस बार का नवरात्रि विशेष है। माँ हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। यह सुख-शांति का प्रतीक है। मान्यता है कि ऐसे में वर्षभर अच्छी बारिश होती है। यह किसानों और शहरवासियों के लिए शुभ संकेत है।