औरैया l अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर आलोक सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र जोगेन्द्र कुमार के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के पर्यवेक्षण में व अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी अजीतमल अशोक कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक- 06.04.2025 को थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-175/2025 धारा-65(2) बीएनएस व 5M/6 पाक्सो एक्ट से संबन्धित दस वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता अवधेश कुमार को 12 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार।

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनाँक-05.04.2025 को थाना अजीतमल पर वादी रामसेवक राजपूत पुत्र स्व० सूरजप्रसाद निवासी गढा आजाद नगर थाना अजीतमल द्वारा तहरीर दी गयी कि उसके पुत्र अवधेश कुमार उम्र करीब-35 वर्ष द्वारा अपनी दस वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दिनाँक-04.04.2025 की रात में समय करीब-23.00 बजे दु्ष्कर्म किया गया है। जिसकी जानकारी मेरी नातिन ने रोते-रोते मुझे दी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल अभियोग मु0अ0सं0-175/2025 धारा-65(2) बीएनएस व 5M/6 पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त अवधेश कुमार को 12 घंटे के अन्दर गढा कट नेशनल हाइवे-19 के किनारे बनी सर्विस रोड पर से हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।