गरियाबंद l गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक के थाना इंदागांव क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत शागड़ा के रहने वाले हरलाल यादव (उम्र 28 वर्ष) ने डूमाघाट पंचायत क्षेत्र में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि हरलाल यादव वर्तमान में ग्राम पंचायत अवलाभाठा में निवास कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। लेकिन मौके पर अभी तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।