चलती कार में गलफ्रेंड के साथ झगड़े ने एक महिला की जान ले ली। दरअसल चालक के साथ बैठी गर्लफ्रेंड ने विवाद के बीच कार की स्टेरिंग को खींच दिया। इससे अनियंत्रित कार ने तेलीबांधा गौरव पथ के पास शुक्रवार को मार्निंग वाक पर निकली तीन महिलाओं को टक्कर मार दी।

इस हादसे में 30 वर्षीय प्रिया साहू उछलकर 20 फीट दूर जा गिरी। सिर फटने और ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। रिया बंजारे और ललिता साहू को गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस ने कुछ घंटे के बाद चालक अमित सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसकी गर्लफ्रेंड सुरुचि पांडेय गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या, हत्या का प्रयास का अपराध दर्ज किया गया है।