चारधाम यात्रा में बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान नहीं होने दे रहे परेशानी….
उत्तरकाशी, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। इस दौरान पुलिस के जवानों के साथ गंगोत्री यमुनोत्री धामों में होमगार्ड के स्वयंसेवी भी कदमताल करते हुए नजर आ रहे हैं। गंगोत्री-यमुनोत्री धामों में वृद्ध और दिव्यांग श्रद्धालुओं को मदद पहुंचाने के लिए पुलिस और होमगार्ड विभाग मिलकर काम कर रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में होमगार्ड्स हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं जो इन श्रद्धालुओं को विशेष सुविधाएं दे रहे हैं। इस मदद से बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान कोई परेशानी नहीं हो रही है।

गंगोत्री धाम दर्शन के लिए हैदराबाद की श्यामलाल जी आए थे, इनकी उम्र 60 वर्ष है। और गंगोत्री धाम पर आईं उक्त महिला मंदिर परिसर के पास थीं। गंगोत्री धाम पर होमगार्ड्स हेल्प डेस्क में तैनात होमगार्ड विरेन्द्र सिंह 1042 अजय कुमार 1095 , शशि 1272 ओर मनीष 1265 ने महिला के पास जाकर हाल चाल पूछा। पता चला कि उक्त महिला दिव्यांग होने के कारण उक्त महिला को चलने में दिक्कत हो रही थी। उक्त महिला को सहारा देकर मंदिर के दर्शन करवाए गए और उचित स्थान तक पहुंचाया गया।

चारधाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालु, दिव्यांग, असहाय और अत्यंत वृद्ध लोगों के लिए होमगार्ड्स हेल्प डेस्क मददगार साबित हो रही हैं। श्रदालुओं, दिव्यांग, असहाय, अत्यंत वृद्ध एवं अन्य लोगों के लिए गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में होमगार्ड्स विभाग के द्वारा स्थापित होमगार्ड्स हेल्प डेस्क प्रतिदिन संजीवनी सिद्ध हो रहा है जनपद के कुल 169 होमगार्ड्स महिला एवं पुरुषसम्बन्धित थाना व यात्रा सीजन चौकियों में तैनात किए गए है ।