आईपीएल 2025 में 18 साल के लंबे इंतज़ार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। मगर इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मातम में बदल गया,

जब चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित विक्ट्री परेड के दौरान भारी भीड़ में भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है और 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
