राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए—

✅ नल-जल योजना के लिए 8,000 करोड़ की स्वीकृति
👉 प्रदेश के 27,990 ग्राम नल-जल योजनाओं और 148 समूह जल प्रदाय योजनाओं को हरी झंडी।
✅ इंदौर–उज्जैन एक्सप्रेसवे पर नई सौगात
👉 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी।
👉 48 किमी एक्सप्रेसवे चार लेन में बदलेगा, लागत करीब 2,935 करोड़।
👉 एक्सप्रेसवे पर 34 अंडरपास, दो फ्लाईओवर और एक आरओबी का निर्माण।
👉 सात मध्यम पुल और दो बड़े जंक्शन का निर्माण व सुधार।
👉 उज्जैन में नया ओवरब्रिज और सर्विस रोड बनाने का भी फैसला।
✅ पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
👉 ग्वालियर पर्यटन कॉन्क्लेव में 3,500 करोड़ के निवेश को मंजूरी।
👉 इससे ग्वालियर–चंबल–सागर अंचल में पर्यटन को नई उड़ान।
👉 अक्टूबर में भोपाल में आयोजित होगा ट्रैवल मार्ट।
👉 मुख्यमंत्री ने इन योजनाओं पर आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में मध्यप्रदेश का उल्लेख किया है, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
🗣️ कैबिनेट की विस्तृत जानकारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने साझा की।