मंगलवार देर रात राजधानी रायपुर में हुई इस घटना ने सियासत में भूचाल ला दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निवास पर सुरक्षा तैनाती के बीच एक अज्ञात शख्स अचानक अंदर घुस गया।

जानकारी के मुताबिक सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी जबरन भीतर तक पहुंच गया। इस दौरान अफरातफरी का माहौल बन गया।
दीपक बैज ने कहा—
“किसी अंजान व्यक्ति का इस तरह घर में घुस जाना साधारण बात नहीं है। क्या वह सिर्फ टोह लेने आया था या किसी और मकसद से भेजा गया था? यह गंभीर संदेह पैदा करता है।”
कांग्रेस ने साफ आरोप लगाया कि यह महज़ सुरक्षा में लापरवाही नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश भी हो सकती है।
🔻 पहले भी लगे थे रेकी के आरोप
कुछ समय पहले दंतेवाड़ा पुलिस पर बैज के कार्यक्रमों की रेकी करने के आरोप लगे थे। अब इस घटना के बाद कांग्रेस के तेवर और गरम हो गए हैं।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि—
👉 अगर जेड-प्लस सुरक्षा में चलने वाले नेता का घर ही असुरक्षित है,
👉 तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या भरोसा?
🔻 कांग्रेस का सीधा हमला
कांग्रेस ने सरकार और सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि सत्ता पक्ष विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने की रणनीति पर काम कर रहा है।
प्रदेश प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने मामले की शिकायत गंज पुलिस थाने में दर्ज कराई है और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।