भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के दौरान छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) की व्यवस्थाओं पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में गुरुवार को प्राइवेट सुरक्षा गार्डों द्वारा दर्शकों पर बेरहमी से लाठीचार्ज का मामला सामने आया है।

घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें दर्शकों को जमीन पर गिराकर पीटा जा रहा है। लोग इसे खेले का महाकुंभ नहीं बल्कि लाठी का मैदान बता रहे हैं।
दर्शकों का आरोप
टिकट होने के बावजूद स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिला
गेट पर अव्यवस्था, भारी भीड़
विरोध करने पर गार्डों ने की मारपीट
महिलाओं और युवाओं को भी नहीं बख्शा
कई दर्शकों ने कहा कि
“हम टिकट लेकर मैच देखने आए थे, लेकिन बदले में लाठियाँ मिलीं।”
दर्शक हुए घायल
जानकारी के अनुसार कई लोगों को चोटें आईं। घबराहट में छोटे बच्चों और बुजुर्गों के गिरने की भी खबरें सामने आईं।
सोशल मीडिया पर CSCS की आलोचना तेज
वीडियो सामने आने के बाद
छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ पर अव्यवस्था का आरोप
लोगों ने इसे प्रशासनिक विफलता बताया
क्रिकेट प्रेमियों में भारी नाराज़गी
टिप्पणियों में लोग लिख रहे हैं—
“इतना पैसा खर्च कर टिकट लें और स्टेडियम न जाने दिया जाए — यह कौन सा प्रबंधन है?”
संघ की चुप्पी सवाल खड़े कर रही
इस पूरे घटनाक्रम पर अब तक
CSCS की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है
