कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर की उपचार के दौरान आंबेडकर अस्पताल में मौत की घटना के बाद कांकेर की सहायक जेल अधीक्षक रेणु ध्रुव को हटाकर जगदलपुर जेल अटैच कर दिया गया है। जेल डीजी हिमांशु गुप्ता ने शुक्रवार को इसका आदेश जारी किया गया है। साथ ही आगामी आदेश तक धमतरी जेलर महेश कुमार को कांकेर जेल का प्रभारी बनाया गया है।

कांकेर की सहायक जेल अधीक्षक की लापरवाही!
बताया जाता है कि पिछले काफी समय से जीवन ठाकुर की तबीयत खराब थी। लेकिन, उपचार कराने में कांकेर की सहायक जेल अधीक्षक द्वारा लापरवाही बरती जा रही थी। गंभीर होने पर बिना किसी पूर्व सूचना रायपुर जेल शिफ्ट करने के बाद अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन और आदिवासी समाज ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया कि जीवन ठाकुर की मौत की जानकारी कई घंटे बाद दी गई। इसे देखते हुए संदेहजनक है।
