छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक सनसनीखेज और गंभीर मामला सामने आया है।
जिले में महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष गंगोत्री योगी पर प्राणघातक हमला किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, एक महिला हमलावर ने गंगोत्री योगी पर हंसिया से ताबड़तोड़ वार किए।
हमले में उनके सिर, चेहरे, हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के तुरंत बाद घायल गंगोत्री योगी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है।
प्रारंभिक जांच में हमले का कारण पारिवारिक विवाद सामने आ रहा है।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और राजनीतिक व सामाजिक हलकों में भी इस वारदात को लेकर चिंता का माहौल है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमले से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।
