Amit Shah In Chhattisgarh: अमित शाह ने कहा, राजनीति में आईडियोलॉजी का बहुत महत्वपूर्ण रोल होता है. आईडियोलॉजी ही निश्चित आयामों की ओर ले जाती है. महात्मा गांधी ने भी कहा था कि विचारधारा से अलग राजनीति को मैं अधर्म मानता हूं. शाह कहा कि जिस राजनीतिक पार्टी की विचारधारा ही न हो, वह राज्य का या देश का भला नहीं कर सकती है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में शिफ्टिंग द लेंस कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने संघ और भाजपा की विचारधारा की जमकर तारीफ की. शाह ने मंच से कहा, हमारी विचारधारा से निकला हुआ व्यक्ति जब कोई काम करता है, तो वह अच्छा होता है. उन्होंने कहा कि जो लोग केवल एडमिनिस्ट्रेटिव तरीके से काम करते हैं, वहां आंध्र और तेलंगाना जैसी कटुता आ जाती है.

अमित शाह ने कहा, राजनीति में आईडियोलॉजी का बहुत महत्वपूर्ण रोल होता है. आईडियोलॉजी ही शासन को ड्राइव करती है, निश्चित आयामों की ओर ले जाती है. इसीलिए महात्मा गांधी ने कहा था कि विचारधारा से अलग राजनीति को मैं अधर्म मानता हूं. उन्होंने कहा कि जिस राजनीतिक पार्टी की विचारधारा ही न हो, वह राज्य का या देश का भला नहीं कर सकती है.
अमित शाह ने मंच से कहा कि एक समय विशेषज्ञों ने पिछले राज्यों को बीमारू नाम दिया था. उन्होंने BIMARU (बीमारू) को परिभाषित भी किया, BI से बिहार, MA से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़, R से राजस्थान, U से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड. शात ने कहा कि अब ये सभी प्रदेश विकसित राज्यों की श्रेणी में हैं, क्योंकि यहां लंबे समय से हमारी सरकार है.
कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए अमित शाह ने कहा कि जिन राज्यों को बीमारू होने में सालों लगे, उनसे कम समय में हमारी सरकार ने उन्हें विकसित करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि देश में कमोबेश लंबे समय तक तीन आईडियोलॉजी की सरकारें रही हैं, जिनमें कांग्रेस, वामपंथी और अब बीजेपी की सरकार शामिल है. सरकार के तीनों कालखंड आपके पास उपलब्ध हैं. यह प्रमाणित है कि हमारी सरकार ने बेहतर काम किया, क्योंकि हमारी विचारधारा ‘सबका साथ, सबका विकास’ की है.
