छत्तीसगढ़ l एंटी नक्सल नीति में विस्तार किया है छत्तीसगढ़ सरकार ने ,मोदी 3.0 के टारगेट में सबसे महत्वपूर्ण टास्क में से एक है नक्सलवाद को खत्म करना. इसे लेकर गृहमंत्री अमित शाह लगातार छत्तीसगढ़ के दौरे भी कर रहे हैं. अब छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषणा की है कि सरेंडर करने वाले नक्लियों को हर माह 10 हजार रुपए के साथ घर, जमीन भी देंगे. और भी कुछ सुविधाएं बढ़ाई जा रही है. पढ़िए पूरी खबर…. बीजेपी की राज्य सरकार सरेंडर करने वाले नक्सलियों की सुविधाओं को बढ़ाने जा रही है. गृहमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर में नक्सल नीति को लेकर बात करते हुए बताया अब सरेंडर करने वाले नक्सलियों को हर माह 10 हजार की राशि दी जाएगी. साथ ही रहने के लिए जमीन, मकान और रोजगार से जुड़े संसाधन भी दिए जाएंगे. सरकार का प्लान है कि घर जमीन के साथ ही नक्सलियों को खास ट्रेनिंग भी दी जाएगी, जिससे उन्हें रोजगार हासिल करने में आसानी हो. नई नीति के तहत नक्सलियों पर जो इनाम की राशि होती है वो भी नक्सलियों को दी जाएगी. सरेंडर करने वाले नक्सलियों को रखने के लिए पांच जिलों में भवन बन रहे हैं. शर्मा ने बताया नक्सलवाद को कम करने के लिए कई आयामों पर काम हो रहे हैं.
Trending
- “पंचायत सीजन 5 का इंतजार: जानिए रिलीज़ डेट, कास्ट और कहानी में आने वाले नए ट्विस्ट”…
- अंबेडकर जयंती पर रायपुर में समरसता भोज, सीएम साय ने दिया एकता का संदेश…
- नारी शक्ति की भागीदारी से मजबूत होगा लोकतंत्र: अब नारी शक्ति के प्रतिनिधित्व को नई ऊंचाई देने का समय – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय..
- जगदलपुर में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 54 किलो गांजा के साथ 6 गिरफ्तार…
- दुर्ग में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, दो चरणों में होगी पूरी प्रक्रिया..
- अंबेडकर जयंती पर भारतीय जनता पार्टी का प्रदेशभर में बड़ा अभियान, बूथ स्तर तक होंगे कार्यक्रम…
- नक्सलमुक्त बस्तर में विकास की नई गूंज : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात…
- भटके कदमों को नई दिशा: सुकमा में पुनर्वास से विकास की कहानी लिख रही है सरकार…

