मैहर l मैहर जिला मुख्यालय में शनिवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत 73 जोड़े विवाह के अटूट बंधन में बंध गए। इसके अलावा 1 जोड़े का निकाह भी कराया गया।

आयोजन का आकर्षण दूल्हों की बारात थी। अमूमन सरकारी कार्यक्रमो में ऐसा कम ही देखने को मिलता है। विवाह के पहले स्थानीय सिंधी धर्मशाला से दूल्हों की गाजे बाजे के साथ बारात निकाली गई।

जो नगर के घंटाघर, चंडी देवी, स्टेट बैंक चौराहा से जेल रोड होते हुए पटेल मैरिज गार्डन पहुंची। सभी 73 दूल्हे बग्घी में सवार हो कर विवाह स्थल पहुंचे।

जहां प्रभारी मंत्री राधा सिंह एवं विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी समेत शहर के लोगो ने उनका स्वागत किया गया। इसके बाद सभी 73 जोड़ो का विधि विधान के साथ विवाह कराया गया। इसके अलावा 1 जोड़े का निकाह भी पढ़ाया गया। अंत मे सभी नव दंपत्तियों को 49 हजार रुपये की अनुदान राशि वितरित की गई।