मध्य प्रदेश l 3 महीने यानि 30 जून तक चलेगा अभियान ,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा
जल की बूंद-बूंद बचाएं, जल से ही सुरक्षित होगा हमारा कल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पानी से ही जिंदगानी है।
हम सभी को जल की बूंद-बूंद बचाने की जरूरत है। जल से ही हम सबका आने वाला कल सुरक्षित है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल गंगा जल संवर्धन अभियान में जल संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए व्यापक गतिविधियां चलाने के दिए निर्देश।

प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान गुड़ी पड़वा 30 मार्च से 30 जून 2025 तक तीन माह चलेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अभियान के अंतर्गत जल संचय की विभिन्न गतिविधियां चलाई जाएं।
पौधरोपण एवं जल स्रोतों का पुनर्जीवन, गांव-गांव में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यों के अलावा सामुदायिक सहभागिता के जरिए जल संरक्षण के प्रयास किए जाएं।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रदेश के नागरिकों से जल संरक्षण की दिशा में सक्रिय योगदान देने और अभियान को जन-आंदोलन बनाने की अपील की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों पर प्याऊ की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
स्कूलों में बच्चों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए सकारात्मक अभियान की शुरुआत करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्रीष्मकाल में शासकीय स्कूलों में जल संरक्षण की गतिविधियां आयोजित की जाएं। बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पीने के पानी की टंकी की साफ-सफाई कराई जाए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में तालाब,नदियों पर छोटे बांध निर्माण एवं नदियों के संरक्षण के लिए जलधारा के आसपास फलदार पौधों के रोपण और जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जल संरक्षण अभियान देशभर में एक व्यापक जन-आंदोलन बन चुका है। मध्यप्रदेश सरकार भी ‘खेत का पानी खेत में गांव का पानी गांव में’ के सिद्धांत पर जल संरक्षण की दिशा में अभियान चला रही है।