बीजापुर l बीजापुर जिले के अंदरी जंगलों में सुरक्षाबलों ने 26 माओवादियों का खात्मा कर अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन अंजाम दिया।
मुठभेड़ का घटनाक्रम…
20 तारीख को 1500 जवानों ने माओवादियों को चारों तरफ से घेरकर ऑपरेशन शुरू किया।
इस मुठभेड़ में PLGA कंपनी नंबर 13, 9, 10 और पश्चिम बस्तर व दरभा डिवीजन के खूंखार माओवादी शामिल थे।
जंगल में चार अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ हुई, जिसमें कई घायल माओवादियों के उपचार के सबूत (ग्लूकोज की बोतल, इंजेक्शन) मिले।
इसके अलावा, एक नक्सली संदेश (डॉ. रतन के नाम) भी बरामद हुआ।

मुठभेड़ के दौरान हालात….
गोलीबारी के दौरान एक वीर जवान राजू राम ओयामी शहीद हो गए।
जवाबी कार्रवाई में 26 माओवादी मारे गए, जिनमें 14 महिला और 12 पुरुष हार्डकोर वर्दीधारी माओवादी थे।
कुछ घायल माओवादी जंगल में भाग निकले, जिन्हें उनके साथी ले गए।
ग्रामीणों ने बताया कि फायरिंग रुकने के बाद जवानों ने शवों को इकट्ठा किया।

ऑपरेशन की सफलता…..
शाम 4 बजे मुठभेड़ खत्म हुई, और जवानों ने सभी माओवादियों के शव जंगल से बाहर निकाले।
मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए, जिनमें AK-47, स्नाइपर, SLR, INSAS, .303 राइफल, नक्सलियों द्वारा निर्मित रॉकेट लॉन्चर और BGL लॉन्चर शामिल थे।
इसके अलावा, माओवादी साहित्य भी बरामद किया गया।
ऑपरेशन की सफलता के बाद जवानों ने जश्न मनाया।