उत्तर प्रदेश l उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद हमीरपुर में मिशन शक्ति, यूपी 112, अग्निशमन टीम द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को पुलिस अधीक्षक जनपद हमीरपुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

रैली के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा, आपातकालीन सहायता सेवाओं और अग्नि सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही, लोगों को यूपी 112 हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन 1090 और अग्निशमन सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक जनपद हमीरपुर, क्षेत्राधिकारी सदर,क्षेत्राधिकारी यातायात, व अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहें।