मैहर l मैहर प्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर बुधवार को मैहर पहुंची। उन्होंने सपरिवार मां शारदा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मां की पूजा अर्चना कर राज्य मंत्री ने प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इसके बाद राज्यमंत्री मेला परिसर में स्थित मुंडन स्थल गई।

जहा अपनी नातिन श्रीजा का मुंडन कराया। इस दौरान राज्यमंत्री नातिन को दुलारते हुए नजर आई। उनके साथ बेटा आकाश गौर और उनकी पत्नी भी थी। राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर हर नवरात्रि मां शारदा के दर्शन करने आती है। कार्यकर्ताओ से करेंगी मुलाकात.

मां शारदा के दर्शन के बाद राज्यमंत्री कृष्णा गौर राम की पोड़ी आश्रम के लिए रवाना हो गई। वहां से लौट कर मैहर सर्किट हाउस में वे भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधियो एवं कार्यकर्ताओ से मुलाकात करेगी। रात को रेवांचल एक्सप्रेस से वापस भोपाल रवाना होंगी।