हरपालपुर कस्बे में शुक्रवार को एक बारात के दौरान बैंड पर गाना बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। यह इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे और जमकर तोड़फोड़ हुई।

हालात इतने बिगड़ गए कि दूल्हे को जान बचाकर कोतवाली में शरण लेनी पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 24 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनो पक्षो से चार लोगों को गिरफ्तार किया है।