रायपुर। वन नेशन–वन राशन कार्ड योजना के तहत चल रहे ई-केवाईसी अभियान में अब बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा होने लगा है। जिला प्रशासन और खाद्य संचालनालय की संयुक्त पड़ताल में 3,500 से ज्यादा ऐसे सदस्य मिले हैं जिनकी जानकारी संदिग्ध है —
👉 या तो वे घर पर कभी मिले ही नहीं
👉 या उनकी प्रविष्टि गलत/शंका योग्य पाई गई है

खाद्य संचालनालय ने रायपुर कलेक्टर को पत्र लिखकर विशेष कमेटी गठित कर त्वरित कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
बच्चों की एंट्री पर भी कड़ी निगरानी
जिन 1.5 लाख बच्चों की उम्र कार्ड बनाते समय 5 वर्ष से कम थी —
▶ अब उनकी घर-घर जांच
▶ आधार कार्ड अपडेट
▶ गलत यूनिट जोड़कर राशन लेने की पूरी रोक
ई-केवाईसी की स्थिति — नगरी व ग्रामीण क्षेत्र
क्षेत्र कुल सदस्य अपडेट पूर्ण अपूर्ण
नगरी क्षेत्र 22,18,000 18,18,000 4,38,000
ग्रामीण क्षेत्र 9,62,000 8,38,000 1,23,000
इसी बीच 3,571 संदिग्ध सदस्य प्रशासन के रडार पर —
नगरी क्षेत्र: 2,048
ग्रामीण क्षेत्र: 1,523
अब क्या होगा?
संचालनालय ने जिलों को कड़े निर्देश जारी किए—
✔ संदिग्ध सदस्यों का फिजिकल वेरिफिकेशन अनिवार्य
✔ गलत जानकारी पर नोटिस जारी
✔ वर्षों से उठाए गए राशन और राशि की वसूली
✔ मिलिभगत सामने आने पर अधिकारियों/राशन दुकानों पर कार्रवाई
लक्ष्य — फर्जी प्रविष्टि खत्म, सही हितग्राहियों तक योजना का लाभ
अभियान का बड़ा मकसद
भ्रष्टाचार पर लगाम
पात्र व्यक्तियों को पूरा अधिकार
खाद्य सुरक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाना
