इस लिस्ट में कई खान हैं, जो हिंदू देवी-देवताओं में विश्वास और सनातन परंपराओं के प्रति सम्मान जताते रहे हैं. सवाल ये है कि मंदिर जाने पर विवाद क्यों? सवाल यह है कि जब आस्था निजी है और संविधान धार्मिक स्वतंत्रता देता है तो मंदिर जाने पर विवाद क्यों होता है? यह बहस कहीं न कहीं गंगा-जमुनी तहजीब और भारतीय समाज की सहिष्णुता की परीक्षा भी बन जाती है.
नई दिल्ली. उज्जैन के महाकाल मंदिर में एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के दर्शन करने पर सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई है. कुछ लोग उनके इस कदम की सराहना कर रहे हैं, तो कुछ इसे एक मुस्लिम व्यक्ति के हिंदू तीर्थ में जाने पर सवाल उठा रहे हैं. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड के मुस्लिम सितारों की हिंदू देवी-देवताओं में आस्था या धार्मिक स्थलों पर जाने पर चर्चा हुई है. दशकों से कई ऐसे प्रमुख मुस्लिम कलाकार रहे हैं, जिन्होंने न केवल हिंदू धर्म के प्रति गहरा सम्मान दिखाया है, बल्कि व्यक्तिगत आस्था और साम्प्रदायिक सद्भाव की मिसाल भी पेश की है.

सबसे पहले बात बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान की, जो ईद के साथ-साथ गणेश चतुर्थी और दिवाली भी पूरे उत्साह से मनाई जाती है. सलमान खान का सनातन से गहरा नाता है, क्योंकि उनकी मां सलमा हिंदू हैं. वह गणपति बप्पा की स्थापना और विसर्जन में सक्रिय रूप से शामिल होते रहे हैं. सलमान कई बार कह चुके हैं कि धर्म से ऊपर इंसानियत है.जो सनातन संस्कृति का भी मूल भाव है.
इस लिस्ट में दूसरा नाम है शाहरुख खान का… हिंदू परिवार के दामाद शाहरुख खान है. उनकी पत्नी ने अपने नाम में खान जोड़ा लेकिन परिवार धार्मिक विविधता की मिसाल माना जाता है. शाहरुख की मां वैष्णो देवी पर असीम आस्था है. वह अपनी फिल्म के रिलीज से पहले मां वैष्णो देवी के दर्शक के लिए जरूर जाते हैं. सार्वजनिक मंचों पर उन्होंने कहा है कि वे खुद को पहले भारतीय मानते हैं और सभी धर्मों का सम्मान करते हैं.
