राज्यपाल रमेन डेका से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भेंट
नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ राज्यहित के विषयों पर हुई चर्चा
रायपुर।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य की वर्तमान स्थिति, विकास योजनाओं और प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी साझा की। वहीं राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भी मुख्यमंत्री को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के सतत विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।
मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें राज्य हित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया। इस भेंट को नववर्ष के अवसर पर समन्वय और सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण संवाद माना जा रहा है।
