राजधानी रायपुर से चोरी के एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
वडोदरा सदर बाजार स्थित भोरावत एंड संस फैक्ट्री से सोने की चेन चोरी करने वाली अंतर्राज्यीय महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 15 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 3 बजे एक महिला ग्राहक बनकर दुकान में पहुंची।
महिला ने सेल्समेन को बातचीत में उलझाया और इसी दौरान करीब 50 हजार रुपये की सोने की चेन चोरी कर फरार हो गई।
इस मामले में प्रार्थी प्रिंस जैन की रिपोर्ट पर अज्ञात महिला के खिलाफ धारा 16/26 एवं धारा 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सेंट्रल जोन पुलिस, एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और जिले की संयुक्त टीम ने
तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी महिला की पहचान की।
पुलिस ने अंतर्राज्यीय महिला निशा गुप्ता, निवासी अनकभांजी, जिला बालनगीर (उड़ीसा) को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन बरामद कर ली है और उसके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
