कोण्डागांव जिला में शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जा रहा है। यह कैम्प 18 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज परिसर में लगेगा।

कैम्प के माध्यम से कुल 980 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। विभिन्न निजी नियोजक संस्थाएं इसमें भाग लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का मौके पर चयन करेंगी। चयनित उम्मीदवारों को नियोजक द्वारा निर्धारित अवधि का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद उन्हें नियोजन प्रदान किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके।
