अंबिकापुर में आयोजित कांग्रेस के संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झीरम घाटी हत्याकांड के फैसले को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अदालत का फैसला तो आया है, लेकिन पीड़ित परिवारों को अभी न्याय नहीं मिला है. उनका कहना है कि असली आरोपी अभी बाहर है. भूपेश बघेल ने NIA की जांच पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मामले की पूरी जांच नहीं की गई. सभी दोषियों को पकड़ा नहीं गया. उन्होंने सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मामले की पूरी जांच नहीं की गई और सभी दोषियों को पकड़ा नहीं गया.
पूर्व मुख्यमंत्री ने झीरम घाटी घटना को लेकर कहा कि फैसला तो आया है, लेकिन पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला. एनआईए(NIA) ने जांच किया ही और ना ही दोषियों को पकड़ा. घटना के समय मौजूद चश्मदित गवाहों से कोई पूछताछ नहीं हुई, जो अपराधी है और मुख्य आरोपियों का FIR से नाम ही हटा दिया गया है. इसलिए लोगों को न्याय नहीं मिला. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मलकित गैदु घटना स्थल पर 200 से ज्यादा नक्सली के बीच थे. लेकिन 10 लोगों को सजा सुनाया जा रहा हैं.
10 दोषियों को मौत की सजा
झीरम घाटी नक्सल हमले के मामले में 10 दोषियों को मौत की सजा सुनाई गई है. जगदलपुर की स्पेशल NIA कोर्ट ने घटना के 13 साल बाद यह फैसला सुनाया है. इस घटना में 27 लोगों की मौत हुई थी. सभी 10 आरोपियों को 5 सितंबर 2026 को दोषी ठहराया गया था, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें मौत की सजा सुनाई

उप मुख्यमंत्री पर लगाया आरोप
रायपुर प्रेस क्लब में हुई डिबेट के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मीडिया से बात करते हुए बघेल ने कहा कि उप मुख्यमंत्री जनता से झूठ बोल रहे हैं. बघेल ने कहा कि 14 दिसंबर 2023 को कैबिनेट में निर्णय लिया गया कि 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं. कैबिनेट में केवल प्रस्ताव स्वीकृत, अस्वीकृत या लंबित होते हैं, संकल्प नहीं लिया जाता है. उन्होंने गणित समझाते हुए कहा कि पूर्व में रमन सिंह सरकार और उनके कार्यकाल के 18 लाख आवास, फिर कैबिनेट के 18 लाख और केंद्रीय मंत्री द्वारा घोषित 10 लाख आवास मिलाकर कुल 46 लाख आवास स्वीकृत हो जाते हैं. जबकि पूरे छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 54 लाख हाउसहोल्ड हैं, तो इस हिसाब से 46 लाख घर बन जाने के बाद केवल 8 लाख ही बचने चाहिए. उन्होंने सरकार से पूछा कि वास्तव में कितने मकान बनाए गए हैं.
सरकार पर कसा तंज
सरगुजा दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 25 लाख दिए जलाने और सरकार की वादों पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर खाते में 15 लाख रुपये डालने का वादा किया था. लेकिन 15 लाख रुपये तो किसी के खाते में नहीं आए. बल्कि अब जगह-जगह दीपक जलाए जा रहे हैं. तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कहेंगे कि आप 15 लाख मांग रहे थे, हमने आपको 25 लाख दिए दे दिए. उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार तेल बचाने की बात करती है, और दूसरी तरफ लाखों दीपक जलाकर भारी मात्रा में तेल जलाया जा रहा है.
