- Babar Azam ने रचा इतिहास, तोड़ा Chris Gayle का महारिकॉर्ड, Kohli रह गए पीछे…
- तेल कीमतों में तेजी: सप्लाई संकट से Crude Oil चढ़ा, US-Iran वार्ता अहम…
- SpiceJet संकट में: 500 से ज्यादा कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार, महीनों से नहीं मिली सैलरी…
- CG में पेपर लीक को लेकर बवाल, विकास उपाध्याय ने BJP पर साधा निशाना…
- बालोद में हड़कंप: जज को जान से मारने की धमकी, लेटर में मांगे 3 करोड़…
- पेपर लीक के बाद आज फिर होगी 12वीं हिंदी परीक्षा, कड़ी सुरक्षा के इंतजाम,2.39 लाख छात्र होंगे शामिल..
- कांकेर में दर्दनाक सड़क हादसा: आमने-सामने भिड़ीं कारें, 6 की मौके पर मौत…
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अम्बिकापुर में भटगांव विधानसभा के पूर्व विधायक पंडित रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमा का किया अनावरण…
Author: editor
राजधानी के आधा दर्जन प्रमुख मार्ग नो-फ्लैक्स जोन घोषित, केवल सरकारी विज्ञापनों को छूट रायपुर।राजधानी रायपुर में शहर की सुंदरता, यातायात व्यवस्था और अव्यवस्थित विज्ञापन पर रोक लगाने के उद्देश्य से नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम रायपुर ने शहर के आधा दर्जन प्रमुख और अत्यधिक व्यस्त मार्गों को “नो-फ्लैक्स जोन” घोषित कर दिया है। इन मार्गों पर अब किसी भी प्रकार के निजी बैनर, पोस्टर, फ्लैक्स और होर्डिंग लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और जनहित अभियानों से जुड़े शासकीय विज्ञापनों को ही इन मार्गों पर लगाने की अनुमति दी गई है। एमआईसी…
ई-फाइलिंग एवं ई-हियरिंग प्रक्रिया की दी गई जानकारी महासमुंद, 18 जनवरी 2026 जिला उपभोक्ता आयोग महासमुन्द द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार आम उपभोक्ताओं को ई-हियरिंग एवं ई-फाइलिंग की सुविधा के संबंध में जागरूक करने हेतु 16 जनवरी को ग्राम लाफिन खुर्द एवं मचेवा में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला उपभोक्ता आयोग महासमुन्द के अध्यक्ष श्री गोपाल रंजन पाणिग्राही द्वारा पंचायत सभागृह में आयोजित शिविर में उपस्थित महिला एवं पुरुषों को ई-जागृति पोर्टल के माध्यम से ई-फाइलिंग एवं ई-हियरिंग की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों से भी अवगत कराया। शिविर…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विकासोन्मुखी दृष्टि के अनुरूप रायगढ़ शहर को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में राज्य सरकार तेजी से काम कर रही है। इसी क्रम में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने आज शहर में निर्माणाधीन विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया और उनकी प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। श्री चौधरी ने अधिकारियों और इंजीनियरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री ने बताया…
साहित्य प्रेमियों के लिए विशेष सुविधा: रायपुर साहित्य उत्सव में निःशुल्क चलेंगी बसें रायपुर, रायपुर साहित्य उत्सव के दौरान आम नागरिकों, साहित्य प्रेमियों, विद्यार्थियों और युवाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर में निःशुल्क बस सेवा संचालित की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि परिवहन की असुविधा के कारण कोई भी व्यक्ति इस महत्वपूर्ण साहित्यिक आयोजन में भाग लेने से वंचित न रह जाए। निःशुल्क बस सेवा से शहरवासियों को उत्सव स्थल तक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी। यह निःशुल्क बस सेवा 23, 24 और 25 जनवरी 2026—तीन दिनों तक लगातार…
रायगढ़ जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देते हुए शासकीय जिला चिकित्सालय में ब्रेन हेल्थ क्लीनिक की स्थापना की गई। इसका उद्घाटन छत्तीसगढ़ शासन के वित्त, वाणिज्य, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल रायगढ़ के नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी, क्योंकि अब मस्तिष्क, मानसिक एवं स्पाइन से संबंधित बीमारियों का उपचार जिले में ही सुलभ होगा। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में ब्रेन एवं मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री बैस ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी 01 फरवरी को राजधानी रायपुर में विश्व धर्म चेतना मंच एवं सिद्धगुरुवर सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव के सान्निध्य में आयोजित होने वाले सिद्धि शक्ति महाआशीर्वाद कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम के आमंत्रण के लिए श्री रमेश बैस के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर श्री मोहित कुमार सरावगी, श्रीमती…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के खम्हारडीह ( ऐश्वर्या विंड मिल ) स्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल के निवास पहुंचकर स्वर्गीय श्री श्याम सुन्दर अग्रवाल की पगड़ी रस्म एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि स्वर्गीय श्याम सुन्दर अग्रवाल समाजसेवा एवं मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं…
कर्मा महोत्सव को छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। ऐसे आयोजन लोक पर्वों को सहेजने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। कर्मा पर्व प्रकृति से जुड़ाव, आपसी भाईचारा और सामूहिक आनंद का उत्सव है। उक्त आशय के विचार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सूरजपुर जिले के चुनगुड़ी में आयोजित कर्मा महोत्सव में व्यक्त किए। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 172.51 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने चुनगुड़ी के स्कूल मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने तथा नगर पंचायत भटगांव के विकास…
भोपालमहाभारत एक ऐसा महाकाव्य है जिसे हम वर्षों से सुनते और देखते आ रहे हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि उस युग में इस्तेमाल होने वाले ब्रह्मास्त्र, वरुणास्त्र और अग्नेयास्त्र जैसे विनाशकारी हथियार आखिर काम कैसे करते थे? क्या ये सिर्फ कल्पना थे या इनके पीछे कोई ठोस वैज्ञानिक सोच भी थी? इन सवालों के जवाब तलाशने की एक अनोखी कोशिश की गई है भोपाल के भारत भवन में आयोजित महाभारत समागम के दौरान, जहां प्राचीन युद्ध शस्त्रों की दुर्लभ प्रतिकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। ये प्रतिकृतियां इंदौर के कलाकार राज बेंद्रे द्वारा कई वर्षों की रिसर्च के…
भोपाल में तेज रफ्तार का एक और मामला सामने आया है, जहां तेज गति से जा रही एक कार सड़क किनारे लगे होर्डिंग के पिलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि होर्डिंग का पिलर टूट गया और पूरा होर्डिंग कार के ऊपर गिर पड़ा। हादसे में कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार काफी तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क पर ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे, वरना बड़ा जनहानि का खतरा हो सकता था।…
News Views Media is a news site solely dedicated to Chhattisgarh and Madhay Pradesh. Our priority is to deliver fast and reliable news to our audience, which matter to them the most.
______Address_____
AB Associates
Ashoka Ratna Complex,
VIP Estate, Shankar Nagar
Raipur Chhattisgarh
Contact: 07712284000
