Author: editor

रायपुर, 12 जनवरी 2026 प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मंगलवार 13 जनवरी को कोंडागांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे दोपहर 2:00 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में विभागीय अधिकारियों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। इसके पहले मंत्री श्री देवांगन दोपहर 1 बजे न्यू सर्किट हाऊस कोंडागांव में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट करेंगे। तत्पश्चात् वे शाम 4:30 बजे कोंडागांव से रवाना होकर रात 7:30 बजे शंकर नगर रायपुर पहुचेंगे।

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के मौके पर प्रदेश के युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन और विचार आज भी भारत की युवाशक्ति के लिए ऊर्जा, दिशा और आत्मविश्वास का सबसे बड़ा स्रोत हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को यह विश्वास दिया कि वे स्वयं अपने भविष्य के निर्माता हैं। उनके विचारों ने सेवा, आत्मबल और राष्ट्रप्रेम को जीवन का उद्देश्य बनाने…

Read More

घने जंगलों, ऊँची-नीची पहाड़ियों और शांत वातावरण के बीच स्थित सिद्ध बाबा धाम आज केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि आस्था, इतिहास और विकास की जीवंत कहानी बन चुका है। मकर संक्रांति के अवसर पर यह स्थल श्रद्धालुओं से गुलजार हो उठता है और पूरा क्षेत्र मेले, भक्ति और उल्लास के रंग में रंग जाता है।कुछ वर्ष पहले तक जहाँ यह प्राचीन शिव मंदिर समय की मार झेल रहा था, वहीं आज केदारनाथ धाम की तर्ज पर निर्मित भव्य मंदिर श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। खासकर रात्रि में जब मंदिर रोशनी से जगमगाता है, तो सिद्ध बाबा पर्वत…

Read More

जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा सतत निगरानी मोहला 12 जनवरी 2026 खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य अपने अंतिम चरण में पहुँच चुका है। इस दौरान अवैध धान की खपाई की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा सघन निगरानी एवं कार्रवाई तेज कर दी गई है। राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त टीमें लगातार सक्रिय रहकर उपार्जन केंद्रों, परिवहन मार्गों एवं भंडारण स्थलों पर निरीक्षण कर रही हैं।         धान खरीदी नीति के अनुसार केवल पंजीकृत एवं पात्र किसानों से ही समर्थन…

Read More

Cupid Limited ने एक साल में दिया 441% का रिटर्न, बड़े शेयर भी पीछे छूटे शेयर बाजार में अक्सर आईटी, बैंकिंग या फार्मा कंपनियों की चर्चा होती है, लेकिन इस बार कंडोम बनाने वाली कंपनी Cupid Limited ने ऐसा प्रदर्शन किया है कि उसने बाजार के कई दिग्गज शेयरों को पीछे छोड़ दिया है। बीते एक साल में कंपनी ने निवेशकों को 400% से ज्यादा का जबरदस्त रिटर्न देकर सबको चौंका दिया है। 💰 कितना मिला रिटर्न? (नंबर में समझिए) Cupid Limited के शेयरों का प्रदर्शन बेहद चौंकाने वाला रहा है— 👉 अगर किसी निवेशक ने एक साल पहले ₹1…

Read More

छत्तीसगढ़ी संस्कृति की खुलकर की तारीफ, बोले— “यहां की भाषा और संस्कृति बेहद समृद्ध है” रायपुर। बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता रणदीप हुड्डा रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे, जहां वे एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। रायपुर पहुंचने पर उन्होंने मीडिया से खुलकर बातचीत की और छत्तीसगढ़ की संस्कृति, यहां बन रही फिल्मों और विकास की जमकर सराहना की। 🌿 छत्तीसगढ़ को पहले भी कर चुके हैं एक्सप्लोर रणदीप हुड्डा ने कहा कि— उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों में यहां को लेकर जो भ्रांतियां हैं, वे हकीकत से बिल्कुल अलग हैं। 🏗️ नक्सलवाद को लेकर फैले भ्रम पर बोले…

Read More

6,470 बोरियों की हेराफेरी से सूरजपुर प्रशासन में मचा हड़कंप सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में धान खरीदी केंद्रों से जुड़ी अनियमितताओं के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा और गंभीर मामला भैयाथान तहसील के सारारावां धान खरीदी केंद्र से सामने आया है, जहां निरीक्षण के दौरान करीब 80 लाख रुपये मूल्य का धान गायब पाया गया। इस खुलासे के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। 🔍 कैसे सामने आई गड़बड़ी? धान खरीदी सत्र समाप्त होने में अब केवल कुछ ही सप्ताह शेष हैं। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने लगातार निरीक्षण अभियान शुरू किया है।…

Read More

छत्तीसगढ़ के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी सौगात दी है। राज्य कर्मचारी संघ के आठवें प्रदेश अधिवेशन के मंच से सीएम ने महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की। अब छत्तीसगढ़ के शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान 58% महंगाई भत्ता मिलेगा। 📌 कब से लागू होगा नया DA? यह बढ़ोतरी एरियर सहित कर्मचारियों को आर्थिक राहत देगी। 🗣️ सीएम साय ने क्या कहा? मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा— 🤝 कर्मचारी संघ की प्रतिक्रिया राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री…

Read More

सूरजपुर, 11 जनवरी 2026 शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर में विगत दिवस विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने राष्ट्रीय हिंदी दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदी दिवस के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच.एन. दुबे उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में हिंदी भाषा की वैश्विक स्तर पर बढ़ती लोकप्रियता और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक हिंदी श्री बुधलाल साहू, अतिरिक्त शिक्षक डॉ. श्रीकांत यादव, डॉ. विनोद…

Read More

कर्मचारी शासन-प्रशासन की रीढ़ होते हैं और उनकी ईमानदारी, कर्मठता तथा संवेदनशीलता से ही सरकार की योजनाएं, नीतियां और निर्णय वास्तविक रूप में धरातल पर उतरते हैं। छत्तीसगढ़ का प्रशासनिक ढांचा आप सभी की मेहनत, निष्ठा और अनुशासन के कारण ही प्रभावी ढंग से कार्य कर पा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिक्षा संस्थान परिसर में राज्य कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित त्रैवार्षिक अष्टम प्रदेश अधिवेशन को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश के शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए महंगाई भत्ता 55…

Read More