सीएम कुर्सी को लेकर कर्नाटक कांग्रेस में चल रहा कोल्ड वार अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के भीतर बड़े नेतृत्व परिवर्तन की कवायद शुरू हो गई है।

इसकी स्क्रिप्ट भी लगभग लिखी जा चुकी है। जी हां.. डीके शिवकुमार के कर्नाटक सीएम बनने की रूपरेखा तैयार हो गई है। कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कल यानी गुरुवार को इस्तीफा दे सकते हैं। पार्टी उनकी जगह उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को सीएम बना सकती है। दोनों नेताओं की मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडरगे और सांसद राहुल गांधी के बैठक की। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक 6 घंटे चली मैराथन बैठक के बाद इसक सहमति बन गई है।
