छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बैनर तले, प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज जी की अध्यक्षता एवं नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री चरण दास महंत जी के मुख्य आतिथ्य में, वन भूमि पर स्थित जलाशयों में मछली पालन अधिकारों की मान्यता हेतु एक महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश मछुआ कांग्रेस के समस्त प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण से अपील है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में मछुआरा भाइयों के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।
स्थान: बुका, कटघोरा, जिला कोरबा (छ.ग.)
समय: दोपहर 12 बजे
दिन: रविवार
— दिनेश फुटान
प्रदेश प्रभारी महामंत्री
छत्तीसगढ़ प्रदेश मछुआ कांग्रेस
