रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 8 नवम्बर को प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे. उनका कार्यक्रम सुबह 11:05 बजे रायपुर स्थित पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11:25 बजे बलौदाबाजार के शासकीय डी.के. महाविद्यालय मैदान में पहुंचने से शुरू होगा. यहां वे विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे, साथ ही दीपावली मिलन कार्यक्रम में भी भाग लेंगे. इसके बाद, मुख्यमंत्री बलौदाबाजार से दोपहर 12:35 बजे हेलीकॉप्टर से कटघोरा के मेला ग्राउंड हेलीपेड जाएंगे, जहां वे प्रांत स्तरीय भगवान सहस्त्रबाहु जयंती कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. अपरान्ह 3:15 बजे के बाद मुख्यमंत्री रायपुर वापस लौट आएंगे. वे शाम 5 बजे साइंस कॉलेज में आयोजित भारतीय सड़क कांग्रेस के अधिवेशन में भी शामिल होंगे.
Trending
- चारधाम सड़क परियोजना: गंगोत्री हाईवे पर पेड़ों की कटाई में संशोधन, विपक्ष और सरकार के बीच विवाद
- बहराइच: ककरहा गांव में खेत में लटका किसान, घर के विवाद के बाद मौत
- कोपरा जलसनपुर जलक्षेत्र को राज्य का पहला रामसर साइट घोषित
- छत्तीसगढ़ के कोरबा में तंत्र-मंत्र के नाम पर तीन लोगों की मौत, तांत्रिक समेत छह आरोपी गिरफ्तार
- विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंकतालिका: भारत छठे स्थान पर, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर कायम
- भोपाल में ऐतिहासिक विरासत को नई पहचान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘विक्रमादित्य स्वागत द्वार’ का भूमिपूजन
- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, सुरक्षा और विकास एजेंडे पर रहेगा फोकस
- बैरागढ़ में वाहन चेकिंग के दौरान विवाद, ऑनलाइन चालान को लेकर पुलिस और वाहन चालकों में बहस, वीडियो वायरल

