ब्यूटी l झाइयों की वजह से स्किन के कुछ हिस्सों के आसपास अधिक गहरे रंग के दाग हो जाते हैं। ऐसा तब होता है, जब स्किन मेलेनिन का अधिक उत्पादन करने लगता है, यह वह पिगमेंट है जो स्किन को उसका रंग देता है। हाइपरपिग्मेंटेशन रंग की त्वचा पर बहुत आम है, क्योंकि गहरे रंग की त्वचा में पहले से ही मेलेनिन की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा जलन, खरोंच, मुंहासे, चकत्ते या स्किन पर कोई अन्य चोट लगने से स्किन ज़्यादा मेलेनिन का उत्पादन कर सकती है, जिसकी वजह से चेहरे पर झाइयां नजर आने लगती हैं। चेहरे पर मौजूद जिद्दी झाइयों को दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। इस लेख में हम आपको सरसों तेल में कुछ चीजों को मिक्स करके लगाने का तरीका बताएंगे, जिससे चेहरे पर मौजूद जिद्दी झाइयों को हटाने में मदद मिल सकती है।
चेहरे से झाइयां हटाने के लिए आप सरसों तेल का प्रयोग कर सकते हैं। नियमित रूप से अगर आप सरसों के तेल की मालिश करते हैं, तो इससे काफी हद तक टैन को कम करने में मदद मिल सकती है। यह काले धब्बे और पिगमेंटेशन को हल्का करने में मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा आप इसमें कुछ चीजों को मिक्स करके लगा सकते हैं। आइए जानते हैं सरसों तेल में किन चीजों को मिक्स करके लगाएं?
चेहरे से झाइयां हटाने के लिए सरसों तेल में नींबू के रस को मिक्स करके लगाएं। इससे काफी हद तक काले धब्बों को कम करने में मदद मिल सकती है। चेहरे पर इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच सरसों तेल लें, इसमें नींबू का रस मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 10 से 15 मिनटों तक इसे छोड़ दें। इसके बाद अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे काफी हद तक झाइयों को कम करने में मदद मिल सकती है।
सरसों के तेल में नारियल का तेल मिलाकर लगाने से पिगमेंटेशन की समस्या दूर होती है और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर हो सकता है। इसके लिए सरसों तेल और नारियल तेल को बराबर मात्रा में लें। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर करीब 10 से 15 मिनट तक मसाज करें। अब इसे रातभर के लिए छोड़ दें। इससे काफी हद तक पिग्मेंटेशन की परेशानी को कम किया जा सकता है।

