गरियाबंद l गरियाबंद के कांडसर स्थित गौ शाला में हर साल की तरह इस बार भी विश्व शांति मेले का आयोजन शुरू किया गया है।होली के ठीक पांच दिन पहले गौ माता के शोभा यात्रा से शुरू होने वाले इस आयोजन का समापन हवन की राख से तिलक होली खेलने के बाद होता है।जान कर हैरान होंगे कि इस आयोजन के अतिथि प्रकृति से जुड़ी जीव जंतु पेड़ पौधे होते हैं,जिन्हें मंचासिन किया जाता है।इस बार धान के पौधे, तितली रानी, और सदाबहार पुष्प है अतिथि।

शोभायात्रा में गौ माता का स्वागत भी अनोखे अंदाज में होता है।पूजा पाठ के बाद गौ माता कालीन पर चलती हैं।मेले में पहुंचे श्रद्धालु गौ पद लेने रास्ते में लेट जाते हैं,जिनके ऊपर से गौ माता गुजरती है।
मान्यता है कि ऐसा करने से शारीरिक स्वास्थ्यता के अलावा जीवन से जुड़ी कष्ट बाधाएं दूर होती है।इस आयोजन को देखने इस बार भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय समेत हिन्दू संगठनों के कई प्रदेश पदाधिकारी के अलावा अन्य राज्यों से भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।