उत्तराखंड l भारतीय सेना की 14 डोगरा रेजीमेंट आज अपना प्लेटिनम जुबली मना रही है देहरादून कैंट में उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल की उपस्थिति में डोगरा रेजीमेंट ने अपना प्लेटिनम जुबली मनाया इस मौके पर उत्तराखंड के राज्यपाल रिटायर्ड जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि आज डोगरा रेजीमेंट प्लेटिनम जुबली मना रही है इस रेजीमेंट ने अपने 78 साल पूरे देश की सेवा करते करते पूरे किए है.

डोगरा रेजीमेंट का साहस पूरा देश देखता है राष्ट सेवा ,निर्माण में ,सुरक्षा में डोगरा रेजीमेंट का अलग ही योगदान है और देश का एक एक सेना का जवान देश की सुरक्षा में लगा हुआ है इस मौके पर डोगरा रेजीमेंट के सैकड़ों रिटायर्ड अधिकारी, सैनिक मौजूद रहे और उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है कि 14 डोगरा रेजीमेंट उत्तराखंड में है।
