भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए कांग्रेस पूरे देश में भारतीय सेना के समर्थन में पदयात्रा निकल रही है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हाथ में तिरंगा लेकर पदयात्रा निकाली। राजपुर स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से घंटाघर होते हुए डिस्पेंसरी रोड और वापस कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पहुंचकर पदयात्रा का समापन किया गया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवाहन पर पूरे देश में जगह-जगह कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए इस तरह की पदयात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के कांग्रेस के कार्यकर्ता जगह-जगह जाकर लोगों को सेना की कार्यप्रणाली और सेना के बारे में जानकारी देंगे और बताएंगे की सेना की वजह से ही आज हम सब सुरक्षित हैं।

