मेघालय की राजधानी शिलांग में घूमने आए इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या का रहस्य और गहराता जा रहा है।

पोस्टमॉर्टम से पुष्टि हो चुकी है कि उनकी हत्या की गई थी — और वह भी बेहद सुनियोजित ढंग से। लेकिन इस रहस्य में सबसे चौंकाने वाला मोड़ यह है कि राजा की पत्नी सोनम अब तक लापता है।
