मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज जबलपुर को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। दोनों नेता मिलकर 6.855 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। यह फ्लाईओवर प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा फ्लाईओवर है, जो मदन महल से दमोह नाका तक बनाया गया है।

इस फ्लाईओवर से न सिर्फ़ जबलपुर शहर के यातायात का दबाव कम होगा, बल्कि लोगों को घंटों के जाम से भी राहत मिलेगी। यह प्रोजेक्ट शहर की विकास यात्रा में एक अहम मील का पत्थर साबित होगा।
फ्लाईओवर के नीचे हरियाली और खेल सुविधाएं
फ्लाईओवर की सबसे खास बात यह है कि इसके नीचे 50 हजार पौधों का रोपण किया गया है, जिससे पर्यावरण को हराभरा बनाने और प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा यहां स्थानीय नागरिकों के लिए बास्केटबॉल कोर्ट, ओपन जिम और पार्क जैसी आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की गई हैं।
विकास का नया आयाम
जबलपुर के लोग लंबे समय से इस फ्लाईओवर की मांग कर रहे थे। अब इसके बनकर तैयार हो जाने से शहर के भीतर आवागमन और सुगम हो जाएगा। सरकार का दावा है कि यह प्रोजेक्ट सिर्फ़ यातायात सुविधा ही नहीं बल्कि शहर की खूबसूरती और जीवनशैली को भी बेहतर बनाएगा।