मध्यप्रदेश में मानसून का नया सिस्टम सक्रिय हो गया है। राजधानी भोपाल सहित 8 जिलों में आज बारिश की संभावना है।
इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग में भी वर्षा की संभावना जताई गई है।

खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, अनूपपुर में 4 इंच तक बारिश हो सकती है।
प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की-फुल्की बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, यह बारिश प्रदेश के बीच से गुजर रहे मानसून ट्रफ के कारण हो रही है।
