मध्यप्रदेश में ठंड ने अपना असर और तेज कर दिया है। प्रदेश के 14 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह और रात के समय दृश्यता बेहद कम रहने से सड़क और रेल यातायात पर भी असर पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक ठंड से राहत के आसार कम हैं।

पचमढ़ी सबसे ठंडा
प्रदेश का हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं और साफ आसमान की वजह से रात के तापमान में तेज गिरावट देखने को मिली।
अधिकांश शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे
प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। ठंड के कारण सुबह-सुबह कोहरा छाया रहा और लोग अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए।
5 बड़े शहरों का हाल
प्रदेश के 5 बड़े शहरों में इंदौर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया।
- भोपाल: 7 डिग्री सेल्सियस
- जबलपुर: 9.4 डिग्री
- ग्वालियर और उज्जैन: 9.8 डिग्री सेल्सियस
अन्य जिलों में भी कड़ाके की ठंड
- राजगढ़–कल्याणपुर: 5.6 डिग्री
- शाजापुर: 6.1 डिग्री
- मंदसौर: 6.7 डिग्री
- रीवा–उमरिया: 7.2 डिग्री
- मलाजखंड: 7.4 डिग्री
- खजुराहो: 8.2 डिग्री
- नौगांव: 8.3 डिग्री
- रायसेन–दतिया: 8.4 डिग्री
- मंडला: 8.5 डिग्री
- बैतूल: 8.7 डिग्री
- नरसिंहपुर, टीकमगढ़ और दमोह: 9 डिग्री
- खंडवा: 9.4 डिग्री
- सतना: 9.6 डिग्री सेल्सियस
