मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर में देश के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे. पी. नड्डा का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और छत्तीसगढ़ आगमन पर हार्दिक स्वागत की शुभकामनाएं दीं।

बताया गया कि केंद्रीय मंत्री श्री जे. पी. नड्डा के इस दौरे को स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और केंद्र–राज्य समन्वय की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके प्रवास के दौरान प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना, चिकित्सा सुविधाओं की मजबूती, आयुष्मान भारत योजना, मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों से जुड़े विषयों पर समीक्षा बैठकें और कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ, मजबूत एवं जनोपयोगी बनाया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का यह दौरा प्रदेश को स्वास्थ्य क्षेत्र में नई दिशा और गति प्रदान करेगा।
विमानतल पर स्वागत के दौरान राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।
